Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधको ने खोला मोर्चा सरकार से की बड़ी मांग

छपिया गोण्डा/....उo प्रo वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक एसपी गुप्ता के अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में ऐश्वर्य-प्रियदर्शी जिला महामंत्री ने प्रस्ताव रखा की मदरसा की तरह हमारे बेसिक विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जिन विद्यालयों की मान्यता एक से कक्षा 5 तक है उनकी प्री- प्राइमरी की मान्यता स्वत मद्रास की भांति स्थाई होनी चाहिए। इसके लिए प्रबंधक फाउंडेशन को जिले से लेकर प्रदेश तक संघर्ष करना चाहिए। जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में स्वागत किया।
 जिला संयोजक, नीलम प्रकाश पाठक ने कहा कि बिजली का कनेक्शन विद्यालयों में कमर्शियल के स्थान पर घरेलू होना चाहिए। हम विद्यालय संचालन कर समाज के बच्चों को शिक्षित कर समाज सेवा कर रहे हैं। सरकार को प्राइवेट निजी विद्यालयों को संचालन के लिए स्थिलता में प्रदान करना चाहिए जिला अध्यक्ष, नवीन कुमार मिश्रा ने सभी को संगठित रहने पर बल दिया। और सभी ब्लॉकों में प्रबंधकों को जोड़कर नई-नई इकाइयों का गठन करना चाहिए।  आरटीई के तहत जो धनराशि प्राइवेट विद्यालयों को साल में आवंटित किया जाता है वह अपर्याप्त है। पूर्व की भांति त्रिभाषा शिक्षकों का वेतन लागू करना चाहिए। खेमचंद जिला उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस समय मान्यता के लिए मानक इतने बड़े हुए हैं। कि आने वाले समय में मान्यता लेना मील के पत्थर के समान हो जाएगा। अतः सरकार से मान्यता की मानक में डीलाई प्रदान की जाए जैसे गांव गांव में जहां आने-जाने के रास्ते भी नहीं हैं।वहां भी स्कूल खोले जाने चाहिए जिससे अपने देश की साक्षरता 100% सुनिश्चित हो जाए।जिससे सभी प्रबंधक साथी कक्षा एक से 12 तक आसानी से मान्यता ले सके। ब्लॉक अध्यक्ष, बभनजोत जावेद आलम ने अपने संगठन के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहने पर बल दिया। नगर अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जोशी ने कहा कि हमें संगठन की आवश्यकता क्यों है, यदि हम संगठित रहेंगे तो हर काम आसानी से कर लेंगे जैसे एक-एक, ग्यारह होता है इस तरीके संगठन का कार्य करेंगे। अंत में एसपी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में बताया कि हमारी संगठन कुशीनगर में प्रदेश अध्यक्ष महेश राव, गोरखपुर में जयप्रकाश मिश्रा बलरामपुर में राजकुमार जायसवाल,श्रावस्ती में पुनीत कुमार मिश्रा बताया कि 25 जिलों सहित उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में हम सभी प्रबंधक साथी मिलकर इन सभी विचारों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर, इन सभी समस्याओं पर त्वरित काम करेंगे अंत में विद्यालय श्री राम जानकी विद्या मंदिर के प्रबंधक एवं संचालक ऐश्वर्य-प्रियदर्शी ने सभी आए हुए प्रबंधक साथियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और उन्हें नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
 ऐश्वर्य- प्रियदर्शी, जावेद आलम, नवीन कुमार मिश्रा, नीलम प्रकाश पाठक, वीरेंद्र गुप्ता,परवेज आलम मुकेश पाठक, ,हनुमान जोशी, अश्वनी यादव, संजय पाल,राम अवतारवर्मा,  जावेद खान,सैकड़ो जिले एवं ब्लाक के प्रबंधक साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.