Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


रामलीला मैदान में विराट गीता रजत जयंती समारोह आज

गोण्डा।
सनातन धर्म की  लब्ध प्रतिष्ठ वैचारिक संस्था गीता गोष्ठी के तत्वावधान में  गीता जयंती के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह रविवार 14 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल रामलीला मैदान परिसर में सप्ताह भर से चल रही आज सज्जा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल व कलश यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
गीता गोष्ठी के संस्थापक सदस्य इं. सुरेश दूबे ने कहा कि गीता गोष्ठी की स्थापना 17 दिसंबर 2000 से प्रारम्भ हुई थी।
  इस  वर्ष संस्था के पचीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विराट रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अन्तर्गत प्रातः नौ बजे यज्ञ हवन व दस बजे गीता ज्ञान प्रसार यात्रा एवं ग्यारह बजे से प्रवचन व्याख्यान कार्यक्रम है। समारोह में  देश के विख्यात राष्ट्रवादी विचारक व प्रखर वक्ता व सनातन धर्म के संस्थापक डा. गौतम खट्टर मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त जूना अखाड़ा रुड़की के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद जी महाराज हरिद्वार से स्वामी परमानन्द जी महाराज व वाराणसी से राजर्षि गांगेय हंस व राष्ट्रवादी वक्ता महिम तिवारी जी गीता के महात्मय एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सनातन धर्म की चुनौती पर विचार व्यक्त करेंगे। समारोह में  शास्त्रीय गायिका किरन पांडेय के निर्देशन में भजनों  की प्रस्तुति दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.