*कार्यवाही-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना कौड़िया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-221/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- सनी सिंह उर्फ रजनीश सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी ठोरहंस महिपतसिंह पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को ग्राम ठोरहंस महिपतसिंह पुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 11.12.25 को प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली कि 1.सुभाष तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी महेशपुर परसौरा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा एक शातिर अपराधी है, जो संगठित गिरोह बनाकर चोरी आदि अपराध करता है। गिरोह के अन्य सदस्य मोहम्मद रईस, अजय सिंह, भानु प्रकाश द्विवेदी उर्फ राजन द्विवेदी हैं। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्र0नि0 को0 नगर द्वारा की जा रही थी। जिसमें थाना को0 नगर से अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु हुकुम तहरीरी प्राप्त हुई थी । आज दिनांक 14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर मय टीम द्वारा गैंगस्टर अभियुक्तगण 1. सुभाष तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी महेशपुर परसौरा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, 2. मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम परसिया बहोरीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा तथा 3. भानू प्रकाश द्विवेदी उर्फ राजन द्विवेदी पुत्र हरिनरायन द्विवेदी निवासी चांदभानपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को जानकी नगर चौकी क्षेत्र में दिव्यांशु स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. सुभाष तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 महेशपुर परसौरा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा उम्र करीब 32 वर्ष,
02. मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद उमर नि0 ग्राम परसिया बहोरीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा उम्र करीब 40 वर्ष
03. भानू प्रकाश द्विवेदी उर्फ राजन द्विवेदी पुत्र हरिनरायन द्विवेदी नि0 ग्राम चांदभानपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-298/25 धारा 3 (1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमारसिहं मय हमराह
02. वरि0उ0नि0 पंकज कुमार
03. हे0का0 राहुल मिश्रा
04. हे0का0 महताब खां
05. हे का0 पप्पू सिंह
06. का0 अमृष कुमार
07. का० विजय शंकर राय
08. का० ऋषिकेश यादव
09. हे0गा0 ओमप्रकाश सोनकर
