बहराइच - बुधवार को सुजौली थानाक्षेत्र अन्तर्गत कौड़ियाला नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया था । प्रशासन के मुताबिक नाव में महिला व बच्चों सहित 22 लोग बैठे थे, जिसमें प्रशासन द्वारा अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया । वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान रमजैया नामक एक महिला का शव बरामद किया गया। 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
