Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


वरिष्ठ सपा नेता विनोद गुप्ता के खिलाफ गोवंश चोरी और कटान के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग !

वरिष्ठ सपा नेता विनोद गुप्ता के खिलाफ गोवंश चोरी और कटान के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग ! 



मेरठ: जिले के मवाना थाने में वरिष्ठ सपा नेता विनोद गुप्ता, पुत्र शान्तिशरण गुप्ता, निवासी गुडमण्डी, मवाना, के खिलाफ 120 गोवंश की चोरी के लिए मुकदमा संख्या-566/99 दर्ज है। इसके अलावा उनके सहयोगी आश मोहम्मद और अन्य के खिलाफ गोवंश कटान जैसे गंभीर अपराधों के तहत मुकदमे दर्ज हैं। एक प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने अभी तक इन आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया, जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, विनोद गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ मवाना थाने में लगभग 20 गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, और ये सभी पेशेवर अपराधी हैं। आरोप है कि ये बाहुबली और भू-माफिया हैं, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। स्थानीय पुलिस कथित तौर पर इनके होटल इन्द्रप्रस्थ में रहती है, जिसके कारण कार्रवाई में असमर्थ है। पुलिस जांच में गुप्ता पर गोवंश चोरी और आश मोहम्मद पर गोवंश कटान के आरोप सिद्ध हो चुके हैं। प्रार्थी ने वरिष्ठ अधिकारियों से इन अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जो जनहित और न्यायहित में अत्यंत आवश्यक है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.