Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


24 घण्टे से भूखे माँ बाप को जल पिलाकर पोंछे आँसू।

पूरेललक की घटना दुर्भाग्य पूर्ण - सूरज सिंह 

तत्काल पर्दाफाश करे प्रशासन!

24 घण्टे से भूखे माँ बाप को जल पिलाकर पोंछे आँसू।


गोण्डा सदर विधानसभा के झंझरी ब्लॉक के गग्रामसभा पूरे ललक निवासी श्री पुजारी पासवान की पुत्री 18 वर्षीय पुत्री ज्योति की शुक्रवार को बलात्कार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। ज्योति के पूरे शरीर पर खरोंच के साथ ज़ख्म हैँ। सपा नेता सूरज सिंह ने अंतिम संस्कार में पहुँच कर 24 घंटे से भूखे प्यासे माँ मीना देवी एवं पिता पुजारी को जल पिलाया। माँ मीना देवी शुक्रवार की दोपहर से ही भूख प्यास त्याग कर अपनी बेटी के लिए कराह रही है। मीना देवी रोते हुए कहती हैँ कि सबकी नज़रों से छुपाकर 30,000/- रू ज्योति की शादी के लिए बैंक में जमा किये थे कि समय पऱ कुछ जेवर बनवा लेंगी अब उस रूपये का क्या होगा। असहनीय दर्द से कराहती माँ को देखकर आसपास खड़े लोगों की आँखें आँसू से भर जाती हैँ।
मृतिका के पिता पुजारी जो कि दिव्यांग हैँ उन्होंने सूरज सिंह को पकड़ कर न्याय की गुहार लगाई। पिता ने सूरज सिंह से कहा कि अब तुहीं से न्याय कै उम्मीद है भैया। सूरज सिंह ने न्याय दिलाने के साथ साथ मदद करने का भरोसा दिलाया।
जिस स्थान पर लाश मिली है वह स्थान चारों ओर से खुला है जोकि मंदिर एवं सड़क दोनों ओर से दिखता है।
मौके पर उपस्थित कोतवाल देहात संजय कुमार सिंह से मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि तीन लोग हिरासत में हैँ एवं पास में स्थित बालाजी मंदिर की सीसीटीवी फुटेज से घटना का पर्दाफाश होने में जल्द ही सफलता मिलेगी।
मौके पर उपस्थित ग्रामवासी महिला रामा देवी ने कहा यही हाल रहा तो बहन-बेटी खेत जाना तो दूर घर से बाहर नहीं निकलेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.