गोंडा के कटरा बाज़ार क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव में बड़ा हादसा। प्रेम कुमार शिल्पकार (45) की सुबह करंट लगने से मौत हो गई।
बकरियों के लिए पेड़ से टहनियां काटते समय ऊपर से गुज़र रही 11 हज़ार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए। पीछे पत्नी राजकुमारी और आठ छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
👉 ग्रामीणों का आरोप है कि तार लंबे समय से नीचे लटक रहा था, लेकिन विद्युत विभाग ने ध्यान नहीं दिया। समय पर कार्रवाई होती तो आज यह हादसा न होता।
⚠️ सतर्क रहें—एक लापरवाही पूरे परिवार को उजाड़ सकती है।
⚡ करंट से मौत, 8 बच्चों के सिर से उठा सहारा
👉 कब सुधरेगा विद्युत विभाग
