श्रीकृष्ण व राधिका की झांकी देखने वालों का लगा रहा तांता, राधिका गोरी रे की गीत पर झूमने पर मजबूर हो गये कृष्ण भक्त
गोंडा____ जन्माष्टमी की छठी के महापर्व पर जहां भारत के कोने-कोने में स्थापित मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया वहीं इमलिया गुरुददयाल चित्रांश सदन आवास पर आलोक व अंजली श्रीवास्तव ने भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी की भव्य बनायी झांकी और सजाया था दरबार जहां पूर्व संध्या से ही भक्तजन भजन कीर्तन करते दिखे तत्पश्चात डीजे पर बज रहे राधिका गोरी रे,मोहन बन गए नर नार,यशोदा तेरा लाला बड़ा नटखट के गीत पर बैठे दर्शकों ने भी झूम के नृत्य किया और भगवान कृष्ण द्वारा बांटे जा रहे मिश्री व मख्खन का भोग प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात अर्चना,लिटिल,अक्षर,आस्था,आकृति, अनन्या,अर्चना,सुनीता ने क्षठी उत्सव के बाद खूब गायी बधाइयां और मौज मस्ती में एक दूसरे को दी शुभकामनाएं गरिमा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि छठी पर्व पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । यहाँ बताते चले चित्रांश सदन में भगवान कृष्ण व राधारानी की झांकी देखने वालों का तांता लगा था जहां राधिका की भूमिका में अविका श्रीवास्तव व कृष्ण की भूमिका अदा कर रहे अविक श्रीवास्तव को माखन मिश्री खिलाने वालों का लगा रहा तांता
जिस समय शुभांशु श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अनंत, अर्चना (गुड़िया) विस्कोहर, सुनील, ममता, दीपक, अविनाश व गुंजा समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे शुभांशु ने बताया कि छठी के महापर्व पर गीत संगीत सोहर बधाई गीत का भी आयोजन हुआ।
