Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दबंगों का आतंक, महिला और बेटियों पर जानलेवा हमला, पति को लाठी-डंडों से पीटा

प्रकाशनाथ - दबंगों का आतंक, महिला और बेटियों पर जानलेवा हमला, पति को लाठी-डंडों से पीटा

गोंडा/लखनऊ।
ग्राम माधवपुर बुल्हा, थाना देहात कोतवाली, जनपद गोंडा में पारिवारिक विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार को बुरी तरह से निशाना बनाया। पीड़िता रामकली उर्फ उर्मिला (33), पत्नी तुलसीराम, ने लखनऊ पहुंचकर भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह से मिलकर आपबीती साझा की।

पीड़िता के अनुसार, गांव के दबंग अरुण, मंसाराम (पुत्र खुशीराम), निबरे (पुत्र भगवती), और खुशीराम (पुत्र स्व. निवरू) ने उस वक्त हमला किया जब घर पर केवल महिलाएं और बेटियां मौजूद थीं। आरोपियों ने पहले दरवाजे पर बैठकर शराब पी और महिलाओं पर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया और पति तुलसीराम के आने पर उन्हें भी लाठी-डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया।

पीड़िता ने किसी तरह भागकर देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़िता को फोन कर थाने से यह सूचना दी गई कि "कोई विवाद नहीं हुआ है", जबकि वह स्वयं थाने से लौट रही थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार जान से मारने और बेटियों के साथ दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। गांव में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और यह कहते फिर रहे हैं कि "पुलिस हमारी है, तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।"

पीड़िता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 प्रमुख मांगें:

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी

पीड़िता और परिवार की सुरक्षा

निष्पक्ष जांच और थाना स्तर पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

 यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भयावह हो सकता हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.