सुदई पुरवा कर्नलगंज में दबंगई का एक और मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंग लोगों ने महेश कुमार पुत्र राम केवल को उसके खुद के खेत में जाने से रोक दिया और उसे लाठी-डंडों से मारने की धमकी दी।
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि 2021 में गाटा संख्या20/53.50 प्रार्थी के पिता ने बैनामा लिया था वह जब-जब अपने खेत की ओर जाता है, दबंग लोग उसे घेर लेते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। यह घटना दो-तीन बार हो चुकी है, जिससे वह और उसके परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं।
पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और मांग की है कि इन दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि वह अपने खेत में स्वतंत्र रूप से काम कर सके।
