Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


उतरौला में सीएचसी रोड पर "प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ अधीक्षक डॉ सीपी सिंह द्वारा किया गया*

*उतरौला में सीएचसी रोड पर "प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ अधीक्षक डॉ सीपी सिंह द्वारा किया गया*



Riport/hareesh gupta 

 उतरौला (बलरामपुर) नगर के सीएचसी रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ चंद्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया  । इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्टोर में अब लोगों को 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के माध्यम से लोगों को बाजार में बिकने वाली अंग्रेजी दवायें बहुत ही कम दरों में उपलब्ध होंगी। जिससे हर वर्ग के लोग कम खर्च में अपने मरीज का इलाज कराने में सक्षम रहेगा।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक तनवीर रजा खां ने बताया कि स्टोर में मधुमेह, कार्डियक, रक्तचाप, गैस्ट्रो, विटामिंस इंजेक्शन फूड सप्लीमेंट समेत बारह सौ से अधिक उच्च गुणवत्ता की दवाई एवं 205 सर्जिकल  उपलब्ध रहेंगे। यहां पर मिलने वाली सभी दवाएं टैक्स से मुक्त हैं। जिससे मरीज को बेहद सस्ती दवाएं मिलेगी। इस मौके पर डाक्टर महताब आलम सिद्दीकी एजाज खान सौरभ मिश्र गौरव मिश्र सुहेल खान नूर मोहम्मद समीर सिद्दीकी अनवारूल सिद्दीकी कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.