Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कोटेदार द्वारा 149.80 क्विंटल खाद्यान्न गबन का मामला, शिकायत के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई

कोटेदार द्वारा 149.80 क्विंटल खाद्यान्न गबन का मामला, शिकायत के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई

कटरा बाजार गोंडा

 विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा में एक कोटेदार द्वारा 149.80 क्विंटल खाद्यान्न के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी दीप नारायण शुक्ला उर्फ दीपक ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दुकान निरस्त करने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कोटेदार मंजू देवी पत्नी हीरालाल ने कथित रूप से फर्जी मार्कशीट के आधार पर कोटे की दुकान हासिल की थी। आरोप है कि उन्होंने श्याम मनोहर और हीरालाल के अंत्योदय राशन कार्डों पर 238 माह और 190 माह के राशन की कूटरचना करके हेराफेरी की। इस तरह कुल 149.80 क्विंटल खाद्यान्न को एआरओ और पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से गबन किया गया। दीप नारायण शुक्ला का आरोप है कि जिलाधिकारी को पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कोटेदार पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल राशन कार्ड निरस्त करने और नाम हटाने जैसी मामूली कार्यवाही की। आज तहसील समाधान दिवस के मौके पर प्रार्थी ने पुनः जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और कोटेदार सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दुकान निरस्तीकरण की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या फिर शिकायतों की फाइलें सिर्फ दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.