Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार तथा महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त टीम ने करोड़ों की संपत्ति बरामद करते हुए किया तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार


कटरा बाजार तथा महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त टीम ने करोड़ों की संपत्ति बरामद करते हुए किया तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार



मुंबई से करोड़ों के संपत्ति को बरामद करते हुए कटरा बाजार पुलिस ने किया तीन अभियुक्त को गिरफ्तार





गोंडा /जनपद गोंडा के कटरा बाजार निवासी व्यक्ति ने मुंबई में नौकरी करने के बहाने से किया करोड़ों की संपत्ति पार,जिस पर कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता तथा मुंबई पुलिस के संयुक्त टीम ने धर दबोचा तथा गहने तथा नगदी समेत किया करोड़ों की संपत्ति किया बरामद तथा तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मुम्बई (महाराष्ट्र) से करोड़ों की सम्पति चोरी कर फरार अभियुक्तों को थाना कटराबाजार व महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1,45,900 नगद रूपये व लगभग 1 करोड़ 1 लाख रूपये के सोने, चांदी व हीरे के आभूषण बरामद

जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में जनपद गोण्डा व महाराष्ट्र पुलिस (थाना खार , मुंबई) की संयुक्त टीम द्वारा मुम्बई स्थित थाना खार पश्चिमी पर पंजीकृत मुकदमा में 3 वांछित अभियुक्तो निरंजन ,. रामचेलवा , व. जयप्रकाश को बनगाँव रोड के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 1,45,900/- नगद रूपये व लगभग 1 करोड़ 1 लाख रूपये के सोने, चांदी व हीरे के आभूषण बरामद किया गया।
ज्ञात तो की 
दिनांक 26 अप्रैल 2024 को वादी साहिल अनील गोयल निवासी- राजगीर अपार्टमेंट, 6 फ्लोर, 8वां रोड, थाना खार, वेस्ट मुम्बई द्वारा थाना खार वेस्ट मुम्बई पर सूचना दी गयी थी कि मेरे घर पर तीन नौकर झाडू-पोछा, रसोइया का काम करते है। दिनांक 22 अप्रैल 2024 को मै अपनी पत्नी के साथ अपने दोस्त के 25वीं शादी की सालगिरह मनाने गोवा गया था। दिनांक 25.अप्रैल 2024 को जब मै अपने पत्नी के साथ घर वापस आया तो देखा कि मेरे शयनकक्ष में लगी लकड़ी की दोनों आलमारियाँ खुली हुई थीं और आभूषणों के खाली डिब्बे विस्तर पर पड़े हुए थे। जब अलमारी में देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और उसमें से 6 वा 7 लाख रूपये नगद व सारे जेवरात सोने के हार, चूडियाँ, झुमके सहित डायमंड के आभूषणों की चोरी हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना थार वेस्ट मुम्बई पर मुकदमा दर्ज निरंजन तथा अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। थाना खार पुलिस द्वारा विवेचना व अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों का जनपद गोण्डा के थाना छेत्र कटराबाजार का होना पाया गया जिसके उपरांत मुंबई पुलिस ने जनपद गोण्डा के कटरा बाजार पुलिस से संपर्क किया । महाराष्ट्र पुलिस , गोण्डा पुलिस तथा सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण के क्रम में घटना में संलिप्त नामजद व प्रकाश में आये अभियुक्तों
 निरंजन  रामचेलवा. जयप्रकाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 1,45,900/- नगद रूपये व लगभग 1 करोड़ 1 लाख के सोने, चांदी व हीरे के आभूषण बरामद किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.