Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*



*थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*


पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज  चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-146/2024 धारा 376(3),506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंजनी कुमार को भटपुरवा चौराहे से नसीरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 30.04.2024 को थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री के साथ विपक्षी अंजनी कुमार द्वारा शौच के दौरान दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 02.05.2024 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अंजनी कुमार को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अंजनी कुमार पुत्र छविलाल निवासी ग्राम कालीपुरवा मौजा सेल्हरी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01.  मु0अ0सं0-146/2024 धारा 376(3),506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्र0नि0 संजय गुप्ता थाना कटराबाजार।
02. हे0का0 इंद्रपाल सिंह। , 
03. का0 अवनीश कुमार।
04. का0 छोटेलाल।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.