Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


श्रीराम जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता*

*श्रीराम जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता*




गोण्डा -मनकापुर क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में चल रही नौ दिवसीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्री रामकथा का भव्य आयोजन रविवार की रात कथावाचक पण्डित उत्तम शुक्ला शास्त्री ने श्रोताओं को श्रीराम जन्म की कथा का रसपान कराया। प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। माहौल भक्तिमय रहा।


कथावाचक ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया। इससे पहले संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ । वही अयोध्या से पधारे हुए यज्ञाधीश आचार्य अमरनाथ जी महाराज ने बताया कि श्री सत् चण्डी महायज्ञ दिनांक 2 मई से प्रारंभ हुई है और दिनांक 10 मई को पूर्णाहुति के साथ में विशाल भंडारा होगा इस अवसर पर उपस्थित पण्डित सागर शास्त्री, आचार्य अमित मिश्रा, पण्डित राम गोपाल जी महाराज,यज्ञ सीमितके अध्यक्ष व मुख्य यजमान अमरनाथ गुप्ता प्रधान ग्राम पंचायत फिरोजपुर, अशोक गुप्ता, शेषराम प्रधान , प्रदीप भारती, रोहित गुप्ता , सत्यम शर्मा, आदि हजारों से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.