Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण कर

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण कर 




थाना कर्नलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया



गोंडा आज दिनाँक 08.03.2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर के सौजन्य से कस्बा कर्नलगंज जनपद गोण्डा में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का फीता काटकर कर लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात थाना कर्नलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में डीआईजी द्वारा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने,नियमित पैदल गस्त कराने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा थाने के भवनों परिसर की साफ-सफाई रखे जाने एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों में तत्काल जाँच करवा कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों के मद्देनजर उपलब्ध जनशक्ति व शस्त्रों की उपलब्धता का आंकलन कर तथा शस्त्रों की साफ-सफाई के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। थाना कर्नलगंज अन्र्तगत आर्म फोर्सो के रुकने हेतु चयनित स्थानों पर पेयजल,लाईट व साफ-सफाई के प्रबन्ध हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
इस दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.