बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर द्वारा कर्नलगंज में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का कराया उद्घाटन
गोंडा जनपद गोंडा में कर्नलगंज में मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी की पावन प्रेरणा से बलरामपुर फांउडेशन, बलरामपुर के सौजन्य से नारी सशक्तीकरण मिशन के अर्न्तगत नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय तहसील करनैलगंज के सामने मुख्य राजमार्ग बनाया गया है, जिसका उद्घाटन आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सर्मपित करते हुए श्री अमेन्द्र प्रसाद सिंह- पुलिस उप महानिरीक्षक , देवीपाटन परिक्षेत्र के करकमलों द्वारा किया गया है । उक्त कार्यक्रम में बलरामपुर फांउडेषन, बलरामपुर (मैजापुर चीनी मिल) की ओर से पवन कुमार चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (गन्ना), राजीव मिश्रा, सहायक महाप्रबन्धक, सौरभ गुप्ता, प्रबन्धक (प्रशासनिक) व श्रीप्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में अन्य सरकारी अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सी0पी0 शर्मा, उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार, तहसीलदार-करनैलगंज, मनीष वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक-करनैलगंज , हेमन्त गौड आदि उपस्थित रहे । जिनके द्वारा बलरामपुर फाउडेंशन बलरामपुर के सौजन्य से किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना एवं पं्रशसा की गयी । उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार ने बताया कि उक्त नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से यात्रियों के बैठने की सुगमता होगी और महिलाओं यात्रियों को इसका विशेष लाभ प्राप्त होगा। मैजापुर चीनी मिल की ओर से महाप्रबन्धक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनमानस को बताया गया कि स्वर्गीय पद्मश्री मीनाक्षा सरावगी संस्थापक बलरामपुर चीनी मिल समूह के मानव जीवन उत्थान के विचार को साकार करते हुए बलरामपुर फाउडेशन बलरामपुर के द्वारा जनपद गोण्डा में लगभग 2.00 करोड़ की लागत से सामाजिक कार्य किये जा रहे है ।
