बलरामपुर यूनिट चीनी मिल द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वितरण किया गया 100 सिलाई मशीन
गोंडा माननीय मुख्य मन्त्री, योगी आदित्यनाथ जी की पावन प्रेरणा से मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना उत्तर प्रदेष सरकार के अर्न्तगत बलरामपुर फांउडेषन, बलरामपुर के द्वारा दिनांक 07.03.2024 को नेहा षर्मा (आई0ए0एस0), जिला अधिकारी, गोण्डा एवं एम0 अरून्मोली (आई0ए0एस0) मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा की अध्यक्षता में मैजापुर चीनी मिल प्रागंण में 110 उशा सिलाई मषीनों का वितरण जरूरतमन्द महिलाओं को किया गया है । उक्त कार्यक्रम में बलरामपुर फांउडेषन, बलरामपुर (मैजापुर चीनी मिल) की ओर से पवन कुमार चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (गन्ना), मुकेष कुमार झुनझुनवाला, महाप्रबन्धक, सौरभ गुप्ता, प्रबन्धक (प्रषासनिक) व नरेन्द्र उपाध्याय सहायक महाप्रबन्धक (एच0आर0) आदि उपस्थित रहे तथा मौके पर सन्दीप अग्रवाल, मुख्य महाप्रबन्धक, मैजापुर चीनी मिल के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनमानस को बताया कि स्वर्गीय पदमश्री मीनाक्षी सरावगी संस्थापक, बलरामपुर चीनी मिल समूह के मानव जीवन उत्थान के सपने को साकार करते हुए बलरामपुर फांउडेषन, बलरामपुर के द्वारा लगातार कई वर्शो से क्षेत्र की जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई का प्रषिक्षण हेतु लगभग 40 ग्रामों मे ंप्रषिक्षण केन्द्रों का संचालन कॉपोर्रेट सोषल रिस्पांसिबिलिटी परियोजना के अर्न्तगत किया जा रहा है । जिसमें प्रषिक्षित महिलाओं को प्रत्येक वर्श प्रषस्ति-पत्र एवं उशा सिलाई मषीन बलरामपुर फांउडेषन, बलरामपुर के द्वारा निःषुल्क उपलब्ध करायी जा रही है । कार्यक्रम में अन्य सरकारी अधिकारी डॉ0 रष्मिी वर्मा मुख्य चिकित्साधिकारी, गोण्डा, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं विषाल कुमार उप जिलाधिकारी, करनैलगंज उपस्थित रहे , जिनके द्वारा बलरामपुर फाउडेंषन बलरामपुर के सौजन्य से किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना एवं पं्रषसा की गयी । उशा सिंलाई पाने वाली लाभार्थी रोषनी, मीना कुमारी, गुड़िया, राम कुमारी आदि के चेहरे उशा सिंलाई मषीन पाते ही खिल उठे और महिलाओं ने बताया कि प्राप्त हुई उशा सिलाई मषीन से वह सिलाई एवं कढाई कर अपना व अपने परिवार जीवन यापन सुगम होगा । लाभार्थी महिलाएं ग्राम विकरवा, सिंहपुर, पूरेभैदया, वीरपुर कटरा मंगरूही, नरायनपुर कलां, माधवपुर, उर्दीगोड़ा, बसन्तपुर, चहलवा चरेरा, षाहजोत, परसामहेषी, चौरी, बटौरा लोहांगी, संर्वागपुर, मैजापुर, चकसनिया, बमडेरा आदि ग्राम से थी ।
