Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


तरबगंज पुलिस द्वारानाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



*तरबगंज पुलिस द्वारानाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड करने के वांछित अभियुक्त नितीश कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड की थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. नितीश कुमार दूबे पुत्र बद्रीनाथ दूबे नि0 छूरी बगिया पूरे मोहन थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-262/23 धारा 354,354ख,354घ,506 भादवि, 9/10, 11/12 पॉक्सो ऐक्ट व 3(1)द,ध, 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता-*
01. उ0नि0 विवेक कुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.