Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


उमरी बेगम पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



*उमरी बेगम पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त लालता प्रसाद धोबी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 15.06.2023 को अपने परिजनों के साथ मिलकर जमीनी विवाद के चलते वादिनी सोनू धोबी के भाई, पिता व माता को गाली गुप्ता देते हुए लाठी-डंडों से मारा पीटा था जिससे पीड़िता के पिता को गंभीर चोट आई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. लालता प्रसाद धोबी पुत्र स्वर्गीय सोमन धोबी नि0 बक्सैला थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-209/23, धारा 323,504,506,452,307,308,325 भादवि थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 राकेश मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.