Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न*

*चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न*
महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
संरक्षक कमेटी व विशिष्ट अतिथि ने समिति की कार्यकारिणी को दिलाई राष्ट हित, गोपनीयता ,प्रदेश समाज व धर्म हित में कार्य करने की शपथ

     गोंडा---चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश इकाई गोंडा का शपथ ग्रहण समारोह जनपद के महाराजा देवी बक्स सिंह पुस्तकालय सभागार में हुआ संपन्न जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद श्रीवास्तव ने की  वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री के०के० श्रीवास्तव द्वारा चित्रांश कल्याण समिति की नवगठित कार्यकारिणी को गोपनीयता ,कायस्थों के विकास व भगवान चित्रगुप्त के प्रचार प्रसार हेतु दिलाया गया शपथ ।


कार्यक्रम का शुभारंभ कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ।संरक्षक मंडल के अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सर्वसम्मति से प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष के पद के निर्वहन का कार्य किया गया और उनसे जनपद के यत्र-तत्र बिखरे हुए समस्त कायस्थ बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने की अपील की गई। जिला अध्यक्ष के अनुशंसा पर अवधेश श्रीवास्तव, आनंद कुमार एवं ओम प्रकाश को उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को महामंत्री,इंद्र बहादुर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष अरविंद सहाय, अजय कुमार एवं सुशील कुमार को संगठन मंत्री, विकास मनोहर सुदीप कुमार एवं राजकुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री,विजिट प्रेम को आडिटर,अतुल कुमार श्रीवास्तव को प्रवक्ता,बसंत कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री तथा प्रमोद नंदन को मीडिया प्रभारी,सुशील श्रीवास्तव, अरुण कुमार,अरुप एवं देवेंद्र कुमार व प्रदीप श्रीवास्तव को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन पत्र देकर पद निर्वहन हेतु शपथ दिलाया गया।
      महिला विंग में श्रीमती वीना श्रीवास्तव को संयोजक तथा सुषमा श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष , स्नेह लता को संयुक्त मंत्री,शशी को उपाध्यक्ष, सरिता को महामंत्री का पदभार दिया गया।कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के अतिरिक्त कायस्थ मनीष सिंह श्रीवास्तव और अन्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित चित्रांशो ने भी समस्त कायस्थ बंधुओं,गरीब, महिलाओं,बच्चों,शोषित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के सहयोग एवं कल्याण के लिए शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के0 के0 श्रीवास्तव ने कायस्थों के उत्थान , देश हित की रक्षा के लिए कार्य करने पर दिया टिप्स । समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन मे  एकजुटता पर दिया बल समारोह की अध्यक्षता कर रहे डी0पी0 श्रीवास्तव ने समस्त कायस्थ को एक सूत्र में पिरोए रखने पर दिया बल और कहा कि हम और हमारा समाज सदैव देश हित समाज व कायस्थों के हित के लिए कार्य करता रहेगा और हमें करना चाहिए कार्यक्रम के अंत में समिति के महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों, कार्यकारिणी के सदस्यों संरक्षक, विशिष्ट अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने संरक्षक व वरिष्ठो के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए समाज को उत्थान व विकास की ओर ले जाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अतुल श्रीवास्तव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.