Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


तेंदुआ के हमले से एक जनजाति किशोर की मौत


फिर तेंदुआ ने ली एक और किशोर की जान

तेंदुआ के हमले से एक जनजाति किशोर की मौत


बलरामपुर नेपाल बॉर्डर से सटा गांव विशुनपुर कोडर निवासी मोहन थारू का 12 वर्षीय पुत्र गुरुवार रात्रि 8 बजे अपने चाचा के घर खाना खाने निकला था, 1 घंटे बाद परिजनों को किसी ने सूचना दिया , टार्च और चप्पल बाग के पास पड़ा है , आगे खेत के पास अमन का शव खून से लथपथ पड़ा है,गले और शरीर पर घाव का निशान भी है, घटना की सूचना रात्रि में ही आग की तरह फैल गई, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना रात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच गए, टार्च से देखने पर मालूम हुआ कि किसी जानवर ने हमला किया है, आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव जंगल से सटा है,और तेंदुआ ने ही हमला किया होगा, क्योंकि कुछ माह पहले भी तेंदुआ के हमले से एक बच्ची की जान चली गई थी, हमारे संवाददाता लाइव 24 को मृतक की बड़ी बहन ने बताया,रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर उसके पिता रहते है,
भाभर रेंज के रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि किसी जानवर का पद चिन्ह नहीं मिला है, जंगल में गांव के पास पिजड़ा रखवा दिया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया जा रहा है उसके बाद कुछ कहा जा सकता है,

तेंदुआ के हमले से आस पास के ग्रामीण दहशत में है,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.