Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कोटा आवंटन में की गई जमकर धांधली,सारे नियमों को ताक पर रखकर हुआ चुनाव

कोटा आवंटन में की गई जमकर धांधली,सारे नियमों को ताक पर रखकर हुआ चुनाव


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा नियमों को उड़ाई गई धज्जियां बताया गया कि शिक्षा कोई जरूरी नहीं ऐसा मुझे कोई शासनादेश में नहीं मिला 



गोंडा करनैलगंज,-कोटा आवंटन में नियम पूछने पर सचिव उमेश द्विवेदी ने कहां कोई मानक नहीं है अनपढ़ भी बन सकते हैं कोटेदार,


गोंडा करनैलगंज,-मामला विकासखंड हलधर मऊ ग्राम पंचायत धमसडा़ का है। जिसमें सरकारी राशन की  दुकान का आवंटन  के चयन प्रक्रिया में अनियमितता व पक्षपात के संबंध में पूर्णिमा चौधरी ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना दीया। और ग्राम पंचायत धमसाड़ा विकासखंड हलधर मऊ तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा के प्राथमिक विद्यालय धमसड़ा मैं बैठक बुलाई गई। जिसमे‌ ना तो सभी ग्रामीणों को सूचित किया गया। और ग्राम पंचायत में संचालित सिर्फ नारायणी स्वयं सहायता समूह को सूचना दी गई। बाकी समूह को कोई खबर /सूचना ही नहीं दी गई । और मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश द्विवेदी व ए डी ओ आई एस बी के अलावा कोई भी विभागीय अधिकारी उपस्थित नहीं था। ग्राम प्रधान व सचिव और ए डी ओ आई एस बी के मनमानी से केवल एक स्वयं सहायता समूह नारायणी एस एच जी के एक महिला माया देवी पत्नी लल्लू का ही चयन ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि और आए हुए अधिकारी के दबाव में प्रस्ताव भेजा गया जो कि नियम के विरुद्ध हैं। क्योंकि जिस का प्रस्ताव भेजा गया वह महिला अशिक्षित  है जबकि नियमानुसार आवेदक को हाई स्कूल पास होना जरूरी है। समूह के अलावा दो और आवेदन आया जिसमें महिलाएं अनुसूचित जाति की साक्षर महिला थी। इन प्रस्ताव को ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश द्विवेदी द्वारा दरकिनार करते हुए निराधार महिला का प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। जब इस संबंध में डीएसओ कृष्ण मोहन पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कोटा चयन में हाई स्कूल अनिवार्य है इन सब कमियों को देखते हुए यह साफ पता चल रहा है कि कोटा चयनित में आए हुए अधिकारी कहीं ना कहीं नियम के विरुद्ध चयनित प्रक्रिया को पूर्ण करने की कोशिश कर रहे हैं,।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.