Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जमीन बेचने के नाम पर की ठगीउरई :

जमीन बेचने के नाम पर की ठगी
उरई : 

कुछ लोग धोखाधड़ी करने का मानो जिले में व्यापार कर रहे हैं। लोगों को बातों में फंसाकर उनके आधार, पेन कार्ड लेते हैं और फिर जमीन बेचने व खरीदने के नाम पर उनसे ठगी कर लेते हैं। इससे लोग अपने को ठगा महसूस करते हैं। बाद में शिकायत करने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी तक दी जाती है।
जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठगी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। ग्राम सिम्हारा कासिमपुर निवासी अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि अजनारी गांव में 115 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए राजेंद्र नगर निवासी सुरजान सिंह व गोविंद सिंह प्रजापति से सौदा किया था। जिसके लिए डेढ़ लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। लेकिन बाद में जब वहा गांव गया तो पता चला कि सुरजान सिंह के पास जमीन बची ही नहीं है, वह अपनी पूरी जमीन बेच चुका है। दो साल से आरोपित परेशान कर रहे हैं, उसे रुपये नहीं मिले हैं। अब आरोपित रुपये वापस करने से साफ इनकार कर रहे हैं। उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
----------------------------
धोखाधड़ी कर निकाले रुपये
जमीन बेचने में डेढ़ लाख रुपये ठगने के आरोपित गोविंद प्रजापति के विरुद्ध बरौदा कला गांव निवासी राजेंद्र पुत्र शिवदयाल ने भी शिकायत की है। उसका कहना है कि गोविंद प्रजापति ने जमीन की लिखापढ़ी के बहाने आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं एटीएम मांगे थे। गोविंद प्रजापति ने उसके एटीएम कार्ड से एक लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने में एक महिला भी शामिल रही। राजेंद्र ने गोविंद समेत कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों की जांच का आदेश दिया है। ठगी का शिकार लोगों ने बताया कि आरोपित संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। फर्जी तरीके से कई रजिस्ट्री भी आरोपितों द्वारा करायी गई हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.