कोटेदार की दबंगई चरम सीमा पर राशन भी कम दिया कहने पर की मारपीट
गोंडा/कहते हैं चोरी चोरी फिर भी सीनाजोरी यह कोई कहावत नहीं चरितार्थ है मामला जनपद गोंडा के विकासखंड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहंवा का है जहां पर कोटेदार राशन वितरण कर रहा था राशन भी कम दिया जब पीड़िता ने राशन कार्ड देने की बात की तो उसके साथ की मारपीट
बताते चलें की योगी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कुछ भी कर ले लेकिन बिचौलिए बाज नहीं आते कोरोना काल से लगातार सरकार गरीबों के पेट भरने के लिए राशन मुहैया करवा रही है परंतु उस राशन से कोटेदार मालामाल होते जा रहे हैं ताजा मामला जनपद गोंडा के विकासखंड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहंवा का है जहां पर कोटेदार आत्माराम शुक्ला गल्ला बांट रहा था गल्ला लेने कार्ड धारक संतराम के पुत्री रजनी निवासी शुकुल पुरवा ग्राम पंचायत चरहुंवा राशन लेने गए तो कोटेदार ने 25 किलो की जगह 20 किलो ही राशन दिया जिस पर पीड़िता ने राशन कम देने की बात की कोटेदार कोटेदार उक्त बात सुनते लड़की को मारने पीटने लगे तथा भद्दी भद्दी गाली देते हुए भगा के जब पीड़िता के पिता थाने पर प्रार्थना पत्र देकर वापस आ रहे थे रास्ते में विपक्षी आत्माराम ने पीड़ित को रोका तथा तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी दी प्रार्थी जब मना किया तो विपक्षी ने प्रार्थी के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया पीड़ित बाल-बाल बचा पीड़ित को न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोदय गोंडा का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर हुआ
