महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
कटरा बाजार/गोण्डा:विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की मासिक बैठक का आयोजन विकास खंड कटरा के सभागार में आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता प्रांत विभाग प्रांत संयोजक शारदा कांत पांडेय की। बैठक में आए कार्यकर्ताओं को विभाग संयोजक ने नई जिम्मेदारी सौंपी। पप्पू पांडे को कटरा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। पप्पू पांडे के मनोनयन पर जिला मंत्री धनंजय त्रिपाठी, देवी प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र, सत्य प्रकाश, हरी चरण, मातादीन, संजय चौबे, शिवा, अमन, अजय, धनलाल, पप्पू सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।बैठक में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।
