*परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुआ राजीः-*
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन व प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा की अध्यक्षता में परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझाबुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-*
प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, प्र0नि0 महिला थाना पूनम यादव, श्रीमती साक्षी अरोड़ा, श्री गंगाधर शुक्ला, श्री संतोष ओझा, श्री राज मंगल मौर्य आदि मौजूद रहे।
