*थाना परसपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त पृथ्वीराज लोध को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. पृथ्वीराज लोध पुत्र काली प्रसाद निवासी घोपतपुर दाखिला बसंतपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-66/2022 धारा 376(2)आई एल भादवि व 5के/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 चंद्रसेन वर्मा मय टीम।
