Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


करेंट लगने से किसान की मौत बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

करेंट लगने से किसान की मौत बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप 


 माल पेड़ पर लगे अमरूद तोड़ रहे  किसान की मौत ऊपर से गुजरी 11 हजार  विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जानकारी के अनुसार गुमसेन पंचायत के मजरे बक्शीखेड़ा गाँव निवासी रामकेशन यादव (40) सोमवार सुबह 9 बजे गाँव के नजदीक लगे एक अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहे थे। इसी बीच पेड़ के ऊपर से गुजरी 11हजार विद्युत लाइन से उसका स्पर्श हो गया। जिससे मौके पर ही किसान राम केसन कि दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच में जुट गई है। राम केसन पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था किसान की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया  मृतक के परिवार में पत्नी केतकी तीन बेटे  विज्ञान(11) हिमांशु(6) व सोनू दो वर्ष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.