Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


महिला आयोग की सदस्य ने किया चौपाल व जनसुनवाई*


महिला आयोग की सदस्य ने किया चौपाल व जनसुनवाई*

ब्लाक झंझरी में संवाद कार्यक्रम व सर्किट हाउस में सुनी समस्याएं*

     जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा झंझरी ब्लाक में चौपाल/संवाद कार्यक्रम किया गया तथा सर्किट हाउस में महिला से सम्बन्धित जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं को सुना। सर्वप्रथम सदस्य श्रीमती सिंह ने विकास खंड के झंझरी ब्लाक के मीटिंग हाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थियों के साथ संवाद किया। श्रीमती सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं, फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की दशा का सुधारने की अभी आवश्यकता है, जिसमें आप सभी के प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें। साथ ही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करते रहें। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों ने अपने गांव में कराये गये विशेष कार्यों की उपलब्धियों के बारे में सभी को बताया। इसके बाद उन्होने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। 
           इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह, जिला महिला चिकित्सालय की डा. सुषमा, वन स्टाप सेंटर की चौकी प्रभारी मंजू यादव, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, सीडीपीओ धर्मेन्द्र कुमार व अभिषेक दूबे, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, दीपशिखा शुक्ला, चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा, पंकज राव, नीलम सरोज, स्वाती पांडेय, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। *जिला कारागार में महिला बैरक का लिया जायजा* उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का निरीक्षण किया।
                उन्होंने वहां पर महिला बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा हाल चाल जाना। इसके उपरान्त जिला कारागार में शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.