Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पिकप पेड़ से टकराई कई हुए घायल एक की हालत गंभीर

कटरा बाजार गोंडा। वृक्ष से टकराकर पल्टी पिकअप में सवार 7 लोग घायल हो गए। जिसमे एक हालत गम्भीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि शाम करीब 6 बजे के बाद कटरा बाजार आर्य नगर मार्ग पर ग्राम शाहजोत चाईनपुरवा के सामने एक महिन्द्रा पिकअप अनियंत्रित होकर वृक्ष से टकराकर पलट गई। जिसमे शहजाद 38 वर्ष, शाहरूख करीब 5 वर्ष, निवासीगण ग्राम पांचूपुर जगतापुर, शान्ति देवी 12 वर्ष, खुशबू 12 वर्ष, मधु 12 वर्ष निवासीगण चाईनपुरवा शाहजोत थाना कटरा बाजार, गोविन्द निवासी जगतापुर छुटकई पुरवा, भारत 40 वर्ष निवासी हरियाणा घायल हो गए। जिसमे चालक के साथ सडक के किनारे बैठे लोग सामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्त घायलो को सीएचसी कटरा बाजार पहुचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्त घायलो को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि शहजाद की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.