तो क्या कांग्रेस मे आपसी फूट के कारण पार्टी कार्यालय पर छाया रहता है सन्नाटा
शीर्ष नेतृत्व के निर्णय से समर्थकों में है नाराजगी या प्रत्याशी की पार्टी के पदाधिकारियों से है तालमेल की कमी--- ?
महेश गोस्वामी/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट 9839412404*
गोण्डा ----- जनपद की विधान सभा क्षेत्र गोण्डा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रमा कश्यप अपनी चंद
साथियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर मतदाताओं से चुनाव में सहयोग करने का कर रही हैं अपील लेकिन कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से आपसी तालमेल न होने के कारण कार्यालय मे छाया रहता है सन्नाटा और जन सम्पर्क ह़ो या जनसभा से बनाए रहते है दूरियां--?
आखिर क्या कारण है कि पार्टी की प्रत्याशी रमा जी ने जनपद का विशाल कार्यालय कांग्रेस भवन है साथ ही एक निजी धर्मशाला मे भी बना डाला अपना चुनावी कार्यालय और यहीं से निकल कर जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को भरोसा दिलाती है कि कांग्रेस आम लोगों, हिंदू मुस्लिम सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की सच्ची हितैषी पार्टी है। जबकि प्रत्याशी रमा को अपनो को भी साथ लेकर चलने मे हो रही कठिनाई कांग्रेस के जनकल्याणकारी विकास कार्यों की बदौलत भारत की विश्व में प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठा मिली। कांग्रेस शासन में महंगाई पर अंकुश लगेगा और बेरोजगारी दूर होगी जिससे समाज में खुशहाली आएगी। किसानों को मुफ्त बिजली पानी के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक बेटियों को मुफ्त शिक्षा के साथ आवागमन के लिए स्कूटी प्रदान की जाएगी की बात कहती है ।
कांग्रेस प्रत्याशी रमा कश्यप ने मतदाताओं से कांग्रेस को जिताने का आह्वान करती है लेकिन शायद उन्हें अपनो का साथ न मिलने से उठाना पड सकता है नुकसान। हा इतना जरूर है कि चुनाव में वे खुद को अपनी बेटी मानकर विजई बनाने की करती है अपील।और निशाना साधते हुए विरोधियों पर लगाती है आरोप लगाया कि भाजपा और बसपा समाज को बांटती और सपा सत्ता मिलने पर समाज में अराजकता व अपराध का बोलबाला हो जाता है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चल रही सरोज मौर्या, कहकसा, पंकज उपाध्याय, सुभाष चंद्र पांडेय , राजू कश्यप, राजन कश्यप, श्याम कश्यप, हरिराम वर्मा, व रंजीत ने घर-घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का अनुरोध किया। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में महिलाओं की दूसरी टीम में शामिल नीलम, साधना, रुखसाना व सुमन ने शहर व गांव मे घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से सहयोग करने का आह्वान कर रही है लेकिन कहा और किस कारण या किस ख्वाब व विचार मे डूबे और कहां रहते है जनपद के शीर्ष नेतृत्व के कुछ पदाधिकारी यक्ष प्रश्न...?
