Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*06 पेटी अवैध देशी ठेका शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त 01 बुलेरो बरामदः-*

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

06 पेटी अवैध देशी ठेका शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त 01 बुलेरो बरामदः-*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज की एफ0एस0टी0 टीम ने चेकिंग के दौरान एक बुलेरो से 06 पेटी अवैध देशी ठेका शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों- रिंकू पाण्डेय व शिवनाथ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
01. रिंकू पाण्डेय पुत्र बद्री प्रसाद नि0 असरथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. शिवनाथ पुत्र स्व0 रामकिशोर नि0 खोजनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0स0-64/22, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना तरबगंज जनपद गोंडा।

*बरामदगी-*
01. 06 पेटी (270 शीशी) अवैध देशी ठेका शराब।
02. 01 बुलेरों।

*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
उ0नि0 बलई यादव मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.