Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पीड़ित वृद्ध महिला ने दबंगो के विरुद्ध की आनलाइन शिकायत, पेड़ काटने का आरोप*

*पीड़ित वृद्ध महिला ने दबंगो के विरुद्ध की आनलाइन शिकायत, पेड़ काटने का आरोप*
महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर मांझा के बकियन पुरवा निवासिनी वृद्ध महिला प्रेमा देवी ने कोतवाली पुलिस को ऑन लाइन तहरीर भेजी है। जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग उसकी आबादी की भूमि में लगे बेर व अंजीर के वृक्ष की शाखाएं काटकर ले जाने लगे। मना करने पर गाली देते हुये उसे मारने के लिये दौड़ा लिए, जिस पर गांव वालों ने उसे बचाया। वृद्ध महिला का आरोप है कि उक्त लोग उसकी भूमि को जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। यदि उन्हें रोंका नही गया तो घर सहित उसकी सम्पूर्ण सम्पत्ति कब्जा कर लेंगे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.