Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सिद्धार्थ नगर/कपिलवस्तु महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
सिद्धार्थनगर- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेस वार्ता के दौरान सम्बोधित करते हुये बताया कि कपिलवस्तु महोत्सव 2021 का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2021 से 24 नवम्बर 2021 तक पांच दिनों तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने बताया कि दिनांक 20 नवम्बर 2021 प्रथम दिन महोत्सव का शुभारम्भ, रात्रि में श्रीमती रेखा भारद्वाज, अनरियल क््रयू डांस ग्रुप का कार्यक्रम, दिनांक 21 नवम्बर 2021 को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रात्रि में बृज की होली, राजस्थानी फाक कार्यक्रम (पदमश्री गुलाबो जी), दिनांक 22 नवम्बर 2021 को रात्रि में जयपुर बीटस, कवि सम्मेलन/मुशायरा कार्यक्रम (डा0 विष्णु सक्सेना, अनामिका अम्बर, वसीम बरेलवी, गजेन्द्र सोलंकी, हासिम फिरोजाबादी आदि), दिनांक 23 नवम्बर 2021 को कामेडी नाइट (राजू श्रीवास्तव) भोजपुरी नाइट (खेसारी लाल) का कार्यक्रम, दिनांक 24 नवम्बर 2021 को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, श्री सुखविन्दर सिंह का कार्यक्रम आयोजित होगा। लोहिया कला भवन में प्रत्येक दिवस कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। श्री विजित सिंह का कार्यक्रम रात्रि में आयोजित होगा। स्मारिका प्रकाशन का कार्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा देखा जायेगा। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा स्मारिका में मीडिया के लोगों का फोटोग्राफ लगाये जाने की मांग की गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की गयी साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि स्मारिका में मीडिया के लोगों के जो लेख प्राप्त होंगे उसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकाशन कराया जायेगा। आप सभी लोग महोत्सव का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.