Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


करनैलगंज गोंडा- न्याय के लिए दर-दर भटक रहा फरियादी प्रशासन मौन।

महेश गोस्वामी /अंग्रेज गुप्ता की रिपोर्ट 9839412404
करनैलगंज गोंडा ब्लॉक कर्नलगंज के अंतर्गत ग्राम सभा कादीपुर का मामला प्रकाश में आया है जिसमें फरियादी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और अधिकारी कुंभकरण की नींद ले रहे हैं मामला यह है कि अरविंद कुमार पुत्र बाबूलाल अपने पुश्तैनी मकान में रह रहे थे अपने परिवार के साथ बहुत दिनों से लेकिन इस बार अधिक बरसात होने के कारण कच्चा मकान था वह गिर गया फरियादी अपने मकान की जगह पर दूसरा मकान बनाना चाहता है लेकिन दबंगों के द्वारा मकान नहीं बनने दिया जा रहा है फरियादी अपने बाल बच्चों के साथ खुले मैदान में रहने को मजबूर है और वह अपना मकान बनाने के लिए अधिकारियों का बार-बार चक्कर लगा रहा है जबकि उप जिला अधिकारी करनैलगंज ने पीड़ित के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर लिखित आदेश दिया है कि प्रार्थी अपने पुश्तैनी मकान के ऊपर अपना घर बना रहा है तो उसे बनने दिया जाए लेकिन अभी तक फरियादी को कोई न्याय नहीं मिला है उप जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी एक हफ्ता बीत गया लेकिन अब तक फरियादी को कोई न्याय नहीं मिला

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.