Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बहराइच /बहुजन समाज पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
सेक्टर और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर



सुजौली/बहराइच। मोतीपुर तहसील के ग्रामसभा उर्रा के कारीकोट के माँ काली मंदिर प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ जिसमे सेक्टर एवं बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर दिया गया। इस दौरान बहन मायावती को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के संयोजक अशर्फीलाल गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव बहुत नजदीक है और बूथ के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका चुनाव में निभाते हुए पार्टी की जिम्मेदारियों में लग जाएं क्योंकि इस पर बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है। इसके पश्चात वक्ताओं ने बारी-बारी से विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए। उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर व बूथ स्तरीय बहुजन कार्यकर्ताओं पर मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए पांचवीं बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामसूरत चौधरी मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल, कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार गौतम ने किया, विशिष्ट अतिथि छोटेलाल गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी रहे, कार्यक्रम का संचालन उमेश तिवारी ने किया,इस दौरान सुखराम प्रजापति,रामचंदर आनंद,उत्तम सिंह चौहान,जयराम कुशवाहा, अजीत गौतम, दीपक,छोटेलाल भारती, प्रमोद अवस्थी,राजेन्द्र लोधी आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.