Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*कई सालो से ग्रामीणो ने उच्च अधिकारियों से लगा रहे गुहार फिर भी नही हुआ रास्ता का सुधार**


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
गोंडा जिले के ब्लॉक कटरा बाजार ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर गांव का मामला सामने आया है जब ग्रामीणो ने अपनी समस्या मीडिया कर्मियों को बताते हुए कहा कि मिट्टी की सड़के गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की सड़के ऊबड़ खाबड़ हो चुकी है, बारिश ने हम लोगों को आना जाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दो पहिया चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते है, अगर किसी तरह निकलते भी है, तो उसी मे गिर भी जाते है, ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने की सीजन आ गई है मगर लोडिंग वाहन नही निकल पाते है जिससे हम लोगो काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिससे हम लोग परेशान होकर विधायक जी और ब्लॉक प्रमुख जी से अपनी समस्याएं कह चुके है,जब मीडियाकर्मी दिनेश कुमार पत्रकार ने प्रधान मुहम्मद अनीस से बात किया तो उन्होने बताया कि इस रोड का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा, उन्होंने कहा 7 महीने हमको प्रधान बने हो गये है कुछ तो मिट्टी पटाई कार्य करवा चुके है, और जो बाकी है चाहे वो मिट्टी पटाई कार्य हो या नाली निर्माण कार्य हो या इंटरलॉकिंग या खडंजा निर्माण कार्य हो सभी कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा,,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.