Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


खुशियां बदली मातम में , पूजन कार्य के दौरान निजी शास्त्र से चली गोली


जालौन। उरई के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गंधेला में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन पर त्योहार की खुशियों में मातम छा गया। शस्त्र पूजन के दौरान ग्राम प्रधान ने बंदूक से फायर किया तो गोली लगने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद गांव अफरा तफरी मच गई और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर्ष फायरिंग में हादसा या फिर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने को लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्राम गंधेला में विजयदशमी पर वीर सिंह सेंगर के दरवाजे पर वीरा उठाने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में हमेशा की तरह गांव के तमाम लोग एकत्रित हुए थे और इसी दौरान शस्त्र पूजन भी शुरू किया गया। वीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का पूजन किया और प्रधान संजय सेंगर को बंदूक रखने के लिए दी। इस बीच प्रधान ने बंदूक हाथ में आते ही फायरिंग का प्रयास किया तो फायर मिस हो गया। इसपर प्रधान ने कारतूस बाहर निकालने का प्रयास किया तो अचानक गोली चल गई। गोली नीचे बैठे 70 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव को लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गये। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और आनन फानन वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। कई थानों की पुलिस गंधेला गांव पहुंच गई और पड़ताल शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.