Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला थानों में स्वच्छता अभियान*


महेश गोस्वामी  की रिपोर्ट 9839412404

गोंडा आज दिनांक 17.10.2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिनमे विशेषकर खाली पड़े स्थानो पर बेतरतीब उगी हुई घास को कटवाने व गंदगी की साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके। इसी परिपेक्ष में आज जनपद के समस्त थानों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्रमदान कर साफ सफाई कार्य को पूर्ण किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.