Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*सर्वप्रथम बसिष्ट मुनि ने किया मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
उतरौला (बलरामपुर) प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा।पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा॥सुत बिलोकि हरषीं महतारी। बार बार आरती उतारी॥सादुल्ला नगर में आदर्श श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में बीते रविवार को अखिल ब्रह्माण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अहंकारी,अत्याचारी रावण का नाश कर 14 वर्ष का वनवास बिताकर अयोध्या लौटे। भरतजी , शत्रुहनजी एवं माताओ सहित सभी अयोध्या वासियों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया,इसके उपरांत गुरु वशिष्ठ की आज्ञानुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राजतिलक कर राज्याभिषेक किया गया,पूरा पांडाल श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। जय श्रीराम..जय श्रीराम के नारे से सभी नगर वासियों और क्षेत्रवासियों का मन प्रफुल्लित हो गया। इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश चंद तिवारी ने अपना उद्बोधन "राम राज्य बैठे त्रिलोका, हर्षित भैया गए सब सोका के साथ किया और उन्होंने सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की ढेर सारी बधाइयां दी और कहा कि हमें भगवान श्री राम आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए और उनके बताए हुए सन्मार्ग पर चलना चाहिए इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। रामलीला कमेटी के महामंत्री दीप चंद जयसवाल ने रामलीला मंचन के सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया, साथ ही साथ रामलीला व दुर्गा पूजा संपन्न कराने मे दिनरात मेहनत करने वाले सभी सदस्यो का नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया,इस अवसर पर गूमा फातमा जोत के प्रधान व रामलीला के अनुभवी रमेश गुप्ता ने पुनःबाजार के ही कलाकारों द्वारा एकबार फिर से रामलीला मंचन का सुझाव दिया जिसपर सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में फल, फूल, लड्डू, मिष्ठान इत्यादि का वितरण किया गया। इस पुनीत अवसर पर रमेश चंद तिवारी,बहरैची प्रसाद गुप्ता,दीपचंद जयसवाल, शिवकुमार कल्लू गुप्ता , सुरेश कुमार गुप्ता,जग प्रसाद गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता,अवधेश कुमार गुप्ता,विष्णु गुप्ता,राम लोटन गुप्ता,सुरेश गुप्ता,अंटू गुप्ता, गुप्ता, निलेश गुप्ता,बजरंगी यादव,विनय गुप्ता,सुनील गुप्ता,अखंड प्रताप सिंह,बबलू उपाध्याय,रज्जन गुप्ता,जवाहर मोदनवाल, संतोष गुप्ता, कल्लू गुप्ता,गामा भारती सहित बाजार के तमाम संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी ने रामलीला मंचन के सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए,आये हुए सभी श्रद्धालुओ सहित स्थानीय शासन- प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.