महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
उतरौला बाजार के मनकापुर रोड पर विजयदशमी के अवसर पर राज कुमार जायसवाल के निवास पर एक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे का उद्घाटन शहर के नामचीन होमोपैथिक डाक्टर डॉ दिनेश जायसवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जहा पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। उतरौला बाजार सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने अपने जीवन को कृतार्थ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर राम कुमार जायसवाल , डॉ दिनेश जायसवाल , जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ,अरुण कुमार यादव ,महेश जायसवाल ,अमरेंद्र कुमार ,आलोक गुप्ता , छट्ठी राम आलोक श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता तथा भक्त गण मौजूद रहे।
