महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
ललिया/बलरामपुरललिया थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात बीरपुर गांव में नवदुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों में चंदा के पैसे का ब्यौरा न देने पर जमकर चले ईंट पत्थर से दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रिफर किया गया है। मथुरा बाजार चौकी के बीरपुर गांव में नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ जुगनू दुबे से पूजा के दौरान मिले चंदे के का ब्यौरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा था। आय व्यय के ब्योरा के दौरान अध्यक्ष व समिति के लोगों से शुक्रवार की रात में वाद विवाद बढ़ने के साथ एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाने लगे। ईंट पत्थर लगने से 45वर्षीय बदलू व 35वर्षीय छैलू यादव बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाज़ुक होने पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। ललिया थाना निरीक्षक राजमणि शुक्ला ने बताया कि वादी बदलू के तहरीर पर मिथलेश, अखिलेश दुबे, विपिन, रोहित, विवेक दुबे, छैलू यादव, प्रतिवादी छैलू यादव के सूचना पर जुगनू दुबे,सोनू दुबे,बदलू दुबे,नान्हू के विरुद्ध मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
