Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्राइवेट विधुत कर्मी की मौत पर ग्राम प्रधान ने दिए 88 हजार 500 रुपए आर्थिक सहयोग राशि


मोतीगंज (गोण्डा) विगत माह हुए विधुत स्पर्शाघात से प्राइवेट विधुत कर्मी के कर्मचारी गुड्डू यादव की मौत पर गढ़ी ग्राम पंचायत के प्रधान अरूणेश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सम्मानित लोगों द्रारा जनसहयोग से 88500 रूपये धनराशि को मृतक के पिता रामचेत यादव वा उनकी पत्नी पलक यादव को बुधवार को दिया ग्राम पंचायत गढ़ी के प्रधान अरूणेश यादव उर्फ़ हरिश्चंद्र ने बताया कि मृतक प्राइवेट लाइनमैन गुड्डू यादव की विगत माह मोतीगंज क्षेत्र से अपने घर जाते समय रास्ते में फरेंदा चौराहे के पास गिरे विधुत तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक गुड्डू यादव मिलनसार वा मृदुभाषी स्वभाव का व्यक्ति था जिसकि क्षेत्र के लोगों मे कम समय में ही अच्छी पकड़ वा व्यवहार बन गया था अपने लोकप्रियता के बल पर कम समय में ही लोगों के दिलो मे अपनी पैठ बना ली थी मृतक मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा दुमचीपुर का रहने वाला था इस मौके पर गौरव सिंह, अनुराग सिंह, राकेश बर्मा ने पीड़ित के घर जाकरके सहायता राशि सौपी |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.