Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मारडाला*


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का मामला

बालपुर(गोंडा)।दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर नही दिया तो विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया।बेहोसी हालत में मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी।कोतवाली देहात के लक्ष्मणपुर निवासी त्रिवेनी प्रसाद ने अपनी पुत्री पूजा की शादी वर्ष 2015 में हिदू रीतरिवाज के साथ विवाह ठकुरापुर निवासी वीरबल पुत्र पूरन लाल के साथ किया। त्रिबेनी प्रसाद के अनुसार अपनी पुत्री पूजा की शादी वर्ष 2015 में शादी करने किया था वर्ष 2017 में लड़की का गौना दिया। गौना के बाद से ही लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आये दिन मारते पीटते थे। शनिवार की रात में गला दबाकर मारने की कोशिश किया। आवाज सुनकर आसपास के दौड़े तब बेहोसी के हालत में गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ रविवार को उसकी मौत हो गयी। त्रिवेनी प्रसाद ने बीरबल पति, जेठ मलखन, ससुर पूरन व मामी सुमन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया है। उपनिरीक्षक हल्का दरोगा प्रदीप कुमार सिंह ने मामले की जानकारी मिली है।पीएम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.