Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*मद्धेशिया समाज को उनके अधिकारों से बंचित किया गया तो देगा माकूल जबाब-सुभाष।*


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
 देवरिया बुधवार को मद्धेशिया समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया के आवास पर संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणजीत बनाकर के मद्धेशिया समाज को राजनीतिक पहल करने की जरूरत है। राजनीतिक पार्टियां यदि प्रतिनिधित्व नहीं देती हैं या टिकट पर चुनाव नहीं लड़ाती है तो उस पार्टी को वोट करने से बहिष्कार करने की जरूरत है।     पूर्व चेयरमैन सुभाष चन्द्र मद्धेशिया ने कहा कि समाज को संगठित होकर के अपने सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है, समाज अब जाग चुका है और अपना अधिकार पाने तक और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक रुप से हमेशा सबसे आगे खड़ा रहने वाला मद्धेशिया समाज यदि आगामी चुनाव में भी अपने अधिकारों से वंचित रहा तो उसका माकूल जवाब देगा। श्री मद्धेशिया ने कहा कि समाज अब किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं रहेगा बैठक में मनोज मद्धेशिया संतोष मद्धेशिया बिट्टू मद्धेशिया अभिषेक गुप्ता दीपक मद्धेशिया मनीष सच्चिदानंद मोहन अरुण शिवांश अनुभव आदि समाज के लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.