महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
गोण्डा.. गत सप्ताह से दोनों बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे ग्राम न्यायालय आंदोलन को और धार तब मिली जब जिला बार एसोसिएशन को मिला एक नया अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी के रूप में जिन्होंने अपना पदभार संभालते ही आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए रूद्र धारण कर लिया ।और नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को हासिल करके ही रहेंगे चाहे इसके लिए हमें अपनी.जान भी गंवानी पड़े क्योंकि ग्राम न्यायालय पूरी तरह से विधि संगत नहीं है और पूर्व निर्धारित समय पर अधिवक्ताओ ने तहसील मनकापुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना अधिनियम के विपरीत होने से दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्षं सिविल बार एसोसिएशन राजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री अनुज प्रकाश श्रीवास्तव ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश कुमार यादव के साथ ही सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए दीवानी परिषद में खूब नगर प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे और यह भी कहा कि हम अपने आंदोलन के दौरान जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी से भी वार्तालाप करते हुए अपने इस आंदोलन की बातों को उच्च न्यायालय तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे सभा के अंत में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश चंद्र त्रिपाठी ने बड़े तल्ख शब्दों का प्रयोग करते हुए नगर प्रशासन से कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है और आगामी सोमवार तक चलेगा लेकिन पुलिस प्रशासन हमारे हुजूम से लगभग 20 फीट की दूरी बनाए रखें अन्यथा अधिवक्ताओं का वेब प्रशासनिक अमला शायद ही बर्दाश्त कर सके इसलिए वह हम से दूरी बनाए रखते हुए अपनी ड्यूटी करें
