Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










पत्रकार को धमकी देने वाला दबंग चढ़ा पुलिस के निशाने पर, थाना कौड़िया में मुकदमा हुआ दर्ज।

पत्रकार को धमकी देने वाला दबंग चढ़ा पुलिस के निशाने पर, थाना कौड़िया में मुकदमा हुआ दर्ज।

 कौड़िया गोण्डा

तहसील करनैलगंज के एक पत्रकार को धमकी देने के मामले में थाना कौड़िया बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पत्रकार वैजनाथ अवस्थी द्वारा एक समाचार प्रकाशित करने के बाद उत्पन्न हुआ, जिसमें तहसील करनैलगंज के नजरत कार्यालय की अव्यवस्थाओं को उजागर किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार वैजनाथ अवस्थी, जो एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता हैं, उन्होंने 19 जून 2025 को "तहसील करनैलगंज का नजारत कार्यालय बना आरामगाह" शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर से नाराज होकर ग्राम कोटिया मदारा के निवासी प्रकाश वीर सिंह पुत्र जीतबहादुर सिंह ने 21 जून 2025 की सुबह 9:16 बजे, ग्राम सभा कोटिया मदारा के नाम से बना व्हाट्सऐप ग्रुप पर पत्रकार को लेकर अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरे संदेश साझा किए थे। प्रार्थी के अनुसार, ये आपत्तिजनक संदेश ग्राम सभा के दो व्हाट्सऐप ग्रुपों पर भेजे गए थे , जिन्हें कुल 205 लोगों ने देखा था। इससे पत्रकार की सामाजिक छवि को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। साथ ही, उन्होंने बताया कि आरोपी प्रकाश वीर सिंह एक दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले थाना कौड़िया व कोतवाली करनैलगंज में दर्ज हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कौड़िया पुलिस द्वारा प्रकाश वीर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है । पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी पत्रकार को धमकी देने की घटना पर नाराजगी जताई है और स्वतंत्र पत्रकारिता की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.