महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
जरवल/बहराइच। कप्तान सुजाता सिंह के निर्देशन मेे आज जरवल चौकी इंचार्ज उदीत कुमार वर्मा ने अपने जरवल नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज उदीत कुमार वर्मा ने लोगों से बाती चीत कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अराजकता फैलाने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उन्होंने कहा कि सभी त्योहार वर्ष में एक बार आते हैं। जिसे लोग आनंद के साथ मनाएं। कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें। इसके बाद उन्होंने अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी यदि इस दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे बिलकुल भी बक्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।चेहल्लुम त्योहार को लेकर चौकी इंचार्ज ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ जरवल कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से बात चीत की और त्योहार को शांति से मनाने को कहा।इस दौरान अवधेश कुमार कांस्टेबल शिवम मिश्रा कांस्टेबल चंद्रकेश सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे।
