महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
बहराइच। आसाम रोड के ग्राम गोदनी बिसाही में स्थित पारस स्टील फैक्ट्री में आज सुबह हुई एक दुर्घटना में काम के दौरान अचानक क्रेन गिर जाने से एक मजदूर की दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई जब कि चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये घायलों को फौरी उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर तीन की हालत चिन्ताजनक होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें उपचार हेतु लखनऊ रिफर किया है घटना की सूचना पाते ही जिले की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने सरिया मिल पहुंच कर वहां का निरीक्षण करते हुवे मिल प्रबन्धक व अन्य से तमाम जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि थाना रिसिया क्षेत्र के गोदनी बिसाही में हुई घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया द्वारा सरिया मिल में हुए हादसे के सम्बंध में अवगत कराया गया है कि सुदेश इंडस्ट्रीज प्रा0लिमिटेडआसाम रोड पर सुबह लगभग 03:30 बजे क्रेन टूट जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें से 01व्यक्ति संजय पुत्र केशावर निवासी ढोल बजवा, चंपारण बिहार की मृत्यु हो गई है। 3 व्यक्ति अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी शीतल बारी , चंपारण, बिहार, राहुल कुमार पुत्र श्याम सुंदर निवासी चौराबाद , गाजीपुर, दुर्गेश पुत्र राजेन्द्र निवासी मठिया, सिवान, बिहार ईलाज हेतु लखनऊ रेफर हैं। 1 व्यक्ति मोहम्मद हसनैन पुत्र जमील, निवासी तिलोई, अमेठी का बहराइच में इलाज चल रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पारस टी एम टी सरिया मिल प्रबंधन पर आरोप है कि उन्होंने इस घटना को पहले छुपाने का प्रयास किया और कईं घण्टे तक किसी को भी कानो कान खबर नही होने दी और घन्टो मिल का गेट बन्द रख स्थानीय पुलिस समेत किसी को भी अन्दर जाने नही दिया जिस कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर तरह तरह की अफवाहें उड़ने लगी मिल में अधिकतर गैर प्रान्त व अन्य जनपदों के मजदूर कार्य करते हैं स्थानीय लोग मिल में ना के बराबर हैं थाना रिसिया पुलिस बारीकी के साथ दुर्घटना के कारणों को जांचने में जुटी हुई है।
